पाकिस्तान सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फरमान जारी किया है। पाकिस्तानी सरकार के इस आदेश के बाद पूरे भारत में आक्रोश है और कई पूर्व क्रिकेटर्स भी इस फैसले पर पाकिस्तानी सरकार और पीसीबी को फटकार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है।
हरभजन ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान का बांग्लादेश से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन फिर भी वो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली बात कर रहे हैं। भज्जी ने आज तक पर बात करते हुए कहा, "ICC ने बांग्लादेश से न खेलने के लिए कहा है। इसमें भारत और पाकिस्तान का क्या लेना-देना है? वो बस बेवजह बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बन रहे हैं।"
रविवार को, पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया। पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"

एक टिप्पणी भेजें