T20 World Cup 2026: श्रीलंका हुई सेमीफाइनल की रेस से बाहर, रविंद्र के दम पर न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

 


New Zealand vs Sri Lanka Super 8: रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है वहीं कीवी टीम की स्थिति मजबूत हो गई है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। कीवी टीम को 30 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन 84 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए। जिसमें रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों में 32 रन और फिन एलन ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए।

दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्ची ने मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन और मैककोन्ची ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन की अहम पारी खेली।

श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट, वहीं डुनिथ वेल्लालागे ने 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम को पहली ही गेंद पर अपने सबसे सफल बल्लेबाज पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। इस बाद आए बल्लेबाज रनों की रफ्तार बढ़ाने में असफल रहे, जिससे थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टॉप स्कोरर रहे कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों में 31 रन और डुनिथ वेल्लालागे ने 23 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।  बाकी कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, जिससे श्रीलंका 8 विकेट गवाकर 107 रन ही बना पाई।

गेंदबाजी  में न्यूजीलैंड के लिए रविंद्र ने धमाला मचाया औऱ 27 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा मैट हेनरी ने 2 विकेट, सैंटनर औऱ ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।

0/Post a Comment/Comments