T20 World Cup 2026: शिवम दुबे की तूफानी बल्लेबाजी के बाद चली वरुण चक्रवर्ती की फिरकी, भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया

 


T20 World Cup 2026, India vs Netherlands Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 193 रन बनाए। शिवम दुबे की विस्फोटक पारी और बाद में वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाज़ी ने मैच पूरी तरह भारत के नाम कर दिया। 

बुधवार (18 फरवरी) को खेले गए इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। हालांकि शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन ने 7 गेंदों में 18 रन बनाकर तेजी दिखाते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। मध्यक्रम में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने कुछ देर पारी संभाली। तिलक ने संयम के साथ 27 गेंदों में 31 रन जोड़े, जबकि कप्तान सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 34 रनों की उपयोगी पारी खेली।

इसके बाद शिवम दुबे ने जिम्मेदारी उठाते हुए हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की अहम साझेदारी निभाई। दुबे ने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 66 रन ठोके, वहीं हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 30 रन की अहम पारी खेली। इन पारियों की चलते भारत ने 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने 3 विकेट झटके, वहीं आर्यन दत्त ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा काइल क्लेन को भी 1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड तेज शुरुआत नहीं कर पाई। मैक्स ओ'डॉड (24) और माइकल लेविट (20)  रन ही जोड़े सके। इसके बाद बेस डी लीडे 23 गेंदे 33 और कॉलिन एकरमेन 15 गेंद 23 रन ने कुछ प्रयास किया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके अलावा अंत के ओवरों में जैक लायन-कैशेट (26) और नूह जोसेफ (25) ने भी कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम 176 रन तक ही पहुंच सकी।

भारत के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

इस तरह भारत ने मुकाबला 17 रन से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने लीग चरण को शानदार अंदाज़ में खत्म किया और सुप- 8 में जाने से पहले अपनी तैयारियों को और मज़बूत कर लिया।

0/Post a Comment/Comments