T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैच में छा गए तिलक वर्मा, 150 प्लस की स्ट्राइक रेट से बनाए रन और पहले ही गेंद पर ले लिया विकेट

 


Tilak Varma Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वॉर्म-अप मुकाबला (ICC T20 World Cup 2026 Warm Up Match) बीते सोमवार, 02 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जहां आयुष बडोनी (Ayush Badoni) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने यूएसए (IND-A vs USA) के खिलाफ 239 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए यूएसए को 38 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच 23 साल के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित किया जो कि भारतीय टीम के लिए एक बेहद ही शुभ संकेत है।

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि तिलक वर्मा के लिए ये एक कमबैक गेम था क्योंकि बीते समय में वो टेस्टिकुलर टॉर्शन नाम की एक गंभीर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। अपनी इसी चोट की वज़ह से उन्हें सर्जरी तक से गुजरना पड़ा, हालांकि राहत की खबर ये है कि अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं।

150 प्लस की स्ट्राइक रेट से बनाए रन और झटका 1 विकेट: तिलक वर्मा यूएसए के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया-ए के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करने आए थे और यहां उन्होंने 24 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 38 रनों की शानदार पारी खेली। जान लें कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 160 के करीब रहा।

इतना ही नहीं, कमाल की बात तो ये है कि इंडिया-ए के कैप्टन आयुष बडोनी ने तिलक वर्मा से गेंदबाज़ी भी करवाई और यहां भी उन्होंने फैंस का दिल जीतते हुए अपनी पहली ही गेंद पर विपक्षी टीम के सबसे काबिल बल्लेबाज़ों में से एक एंड्रीस गूस का विकेट निकाल दिया। ये पूरी घटना यूएसए की इनिंग के 11वें ओवर में घटी जहां एंड्रीस गूस, तिलक वर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में डीप मिड विकेट पर नमन धीर को कैच देकर आउट हुए। वो 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

कुल मिलाकर तिलक वर्मा की मैदान पर वापसी और उनका फॉर्म में होना भारतीय टीम के लिए एक बेहद ही शुभ संकेत है क्योंकि ये 23 साल का खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक साबित हो सकता है। जान लें कि तिलक वर्मा देश के लिए अब तक कुल 40 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसकी 37 पारियों में उन्होंने लगभग 50 की औसत और 145 की स्ट्राइक रटे से 1183 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 6 इनिंग में 3 विकेट भी दर्ज हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

0/Post a Comment/Comments