India vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। यह रनों के हिसाब से टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। भारत की शुरूआत खराब रही और 25 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन (22) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा (25 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन जोड़े।
इसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने शिवम दुबे (23 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे किशन ने 24 गेंदों में छह चौकों और पांच छ्क्कों की बदौलत 61 रन बनाए। वहीं हार्दिक ने 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमे चार चौके और चार छक्के जड़े।

एक टिप्पणी भेजें