T20 WC 2026: टूटा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ब्रायन बैनेट ने तूफानी 97 रन की पारी से रचा इतिहास


 Brian Bennett: जिम्बाब्वे को भले ही गुरूवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए बैनेट ने 59 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स बना दिए।

भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में बैनेट दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2010 टी-20 वर्ल्ड कप में 98 रन की पारी खेली थी।

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में बैनेट के पांच पांरियों मे 277 की औसत से 277 रन हो गए हैं। वह एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा औसत से 200 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने 2016 में 136.50 की औसत से रन बनाए थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए।

जवाब में जिम्बाब्वे 6 विकेट गवाकर 184 रन बना सकी। बैनेट के अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

0/Post a Comment/Comments