टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर ना सिर्फ अपना आखिरी ग्रुप मैच जीता बल्कि सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए जिसके जवाब में नामीबिया की टीम पूरी टीम सिर्फ 97 रनों पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान ने 102 रनों से मैच जीत लिया।
कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनर साहिबजादा फरहान ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि, पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और ओपनर सैम अयूब सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा (38) ने साहिबजादा फरहान (100) के साथ मिलकर पारी को संभाला और एक बड़े स्कोर की नींव रखी।
अंत में आकर शादाब खान ने चौके-छक्के लगाकर पारी को 200 के करीब पहुंचाया। शादाब ने नाबाद रहत हुए 22 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं, नामीबिया के लिए जैक ब्रेसैल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम शुरू से ही बैकफुट पर नजर आई और कभी भी लक्ष्य के आसपास पहुंचती हुई भी नहीं दिखी।

एक टिप्पणी भेजें