राशिद खान ने LIVE MATCH में पार की हदें, ग्लेन फिलिप्स को OUT करके दी गाली; देखें VIDEO

 


Rashid Khan Abused Glenn Phillips Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) अपनी गेंदबाज़ी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 36 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसके बाद तो उन्होंने हदे ही पार कर दी और कीवी खिलाड़ी को गाली दी।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। यहां राशिद ने अपनी दूसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को फंसाया जो कि कवर की तरफ शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हुए। गौर करने वाली बात ये है कि ग्लेन फिलिप्स 25 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए थे जिस वज़ह से कीवी टीम के ऊपर से दबाव हट चुका था।

यही वज़ह है ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेकर राशिद काफी ज्यादा आक्रमक हो गए और उन्होंने इंग्लिश में F**k Off कहकर उन्हें गाली दी। राशिद की इस शर्मनाक हरकत को ग्राउंड अंपायर्स ने भी नोटिस किया और वो उनसे बात करते नज़र आए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 183 रनों का लक्ष्य दिया है जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 153 रन बना चुकी है।

ऐसी है दोनों टीमें

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेलसेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।

0/Post a Comment/Comments