जोस बटलर ने दिखाई चीते जैसी तेजी, डाइव करके लपका Dunith Wellalage का हैरतअंगेज कैच; देखें VIDEO

 


Jos Buttler Catch: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बीते मंगलवार, 03 जनवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम श्रीलंका को 19.3 ओवर में 116 रनों पर ऑल आउट किया और इसी के साथ तीसरा टी20 मुकाबला (SL vs ENG 3rd T20) 12 रनों से जीता। गौरतलब है कि इसी बीच इंग्लिश टीम के दिग्गज विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, जोस का ये कैच श्रीलंका की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए ये ओवर जैकब बेथेल करने आए थे, जिनकी दूसरी गेंद पर श्रीलंकाई ऑलराउंडर डुनिथ वेलालागे ने स्लॉग स्विप खेलते हुए गलती कर दी। यहां वो गेंद उनके बैट के इनसाइड ऐज से टकराया और फिर पैड पर लगकर हवा में उछल गया।

जोस ऐसे ही किसी मौके के तलाश में थे। यहां उन्होंने जैसे ही गेंद को हवा में देखा, अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाई और सामने की तरफ डाइव करके एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। Sony Sports Network ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

इंग्लैंड ने 3-0 से जीती सीरीज: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से शुरू होने वाला है जिससे पहले इंग्लिश टीम ने श्रीलंका को उन्हीं के घर पर टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कहीं ना कहीं इंग्लिश टीम ने ये संकेत दे दिए हैं कि वो टूर्नामेंट में विजेता बनने की एक बड़ी दावेदार टीम है।

0/Post a Comment/Comments