भारत के खिलाफ न खेलने से कोई फर्क नही पड़ता है: सलमान अली आगा

 


Salman Ali Agha: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 फरवरी को मैच होना है. इस मैच से पहले पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की सरकार ने इस मैच को बॉयकॉट करने की बात कही है. इस मैच से पहले दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं. भारतीय टीम (Team India) ने जहां अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से शिकस्त दी है, वहीं पाकिस्तान की टीम अंतिम ओवर में मुश्किल से नीदरलैंड की टीम (Netherlands cricket team) से जीत सकी थी.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहले ही दिन कह दिया था कि भारतीय टीम, श्रीलंका जाएगी. वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने विवादित बयान दिया है.

Salman Ali Agha ने भारत पर लगाए आरोप

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने भारत पर खेल भावना खत्म करने का आरोप लगाया है. सलमान अली आगा ने कहा कि

“मौजूदा हालात खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक नहीं हैं, लेकिन इससे क्रिकेट को नुकसान जरूर पहुंचता है. और मैं सोचता हूं कि ऐसा करके हम कुछ हद तक रोल मॉडल हैं. हम ऐसा इसलिए नहीं करते, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो बच्चे इससे सीख लेंगे और कल, जैसे वो भी वही चीजें करेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि ये चीजें नहीं होनी चाहिए. क्योंकि अगर आप रोल मॉडल्स के बारे में सोचते हैं, तो मुझे लगता है कि रोल मॉडल्स ये चीजें नहीं करते.”

एशिया कप में हाथ न मिलाने से हुआ पाकिस्तान को दिक्कत

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) को भारत से दिक्कत इस वजह से है क्योंकि भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. पाकिस्तान की टीम को इससे काफी दिक्कते हुई थीं और पाकिस्तान की टीम ने इसके बाद काफी ड्रामा किया था.

सलमान अली आगा ने आगे कहा कि “हमें दिल में चोट या ऐसा कुछ महसूस नहीं होता. लेकिन हां, खेल के लिए ये अच्छा नहीं है. मैं ये कह सकता हूं, जैसे अपने सीने खोलकर. खेल के लिए, ये चीजें साफ तौर से नहीं होनी चाहिए. और मैं बचपन में बड़े होते हुए, हमेशा लोगों को वही करते देखा है जो खेल को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होता है.”

0/Post a Comment/Comments