पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी चौथी शादी है। मलिक एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लोगों की नज़रों में है। सोशल मीडिया पर ताज़ा चर्चा है कि मलिक जल्द ही पाकिस्तानी टेलीविज़न एक्ट्रेस वनीज़ा सत्तार से शादी कर सकते हैं, कुछ रिपोर्ट्स में तो 27 फरवरी, 2026 को निकाह की तारीख भी बताई जा रही है।
हालांकि, न तो शोएब और न ही वनीज़ा ने इन दावों को कन्फर्म या रिजेक्ट किया है, लेकिन इन अटकलों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अगर ये सच है, तो ये मलिक की चौथी शादी होगी, इससे पहले उन्होंने आयशा सिद्दीकी, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और हाल ही में एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। वनीज़ा एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने पहले ही टेलीविज़न दर्शकों पर एक अच्छी छाप छोड़ दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हम टीवी ड्रामा लाडली में नाज़ो नाम की कॉम्प्लेक्स और बिगड़ैल छोटी बहन के रोल से फेमस हुईं। वनीज़ा कराची की रहने वाली हैं। उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी मां और बहन को दिखाती हैं। 1,27,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ, वो एंटरटेनमेंट की दुनिया में तेज़ी से एक जाना-माना चेहरा बन रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें