New Zealand vs Sri Lanka Super 8: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो क आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिया।
रचिन ने पहले बल्लेबाजी में 22 गेंदों में तीन चौकों औऱ एक छक्के की बदौलत 32 रन की पारी खेली और कीवी टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इसके बाद गेंदबाजी में चार ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दसुन शनाका और दुशन हेमंथा को अपना शिकार बनाया।
रचिन टी-20 इंटरनेशनल में 30 से ज़्यादा रन बनाने और चार विकेट लेने वाले न्यूज़ीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कुल मिलाकर वह पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप मैच में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन हैं।
बता दें कि इस फॉर्मेट में यह रचिन का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भी है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई, वहीं कीवी टीम की उम्मीदें बढ़ गई।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसमें कप्तान मिचेल सैंटनर 26 गेंदों में 47 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे।
श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 3-3 विकेट, डुनिथ वेल्लालागे ने 1 विकेट लिया।
जवाब में श्रीलंका 8 विकेट गवाकर 107 रन ही बना सकी। जिसमें कामिंदु मेंडिस ने 31 रन और वेल्लालेगे ने 29 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।
कीवी टीम के लिए सैंटनर के अलावा मैट हेनरी ने 2 विकेट, ग्लेन फिलिप्स और सैंटनर ने 1-1 विकेट लिया।
एक टिप्पणी भेजें