Glenn Phillips Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand) के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने मंगलवार, 17 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 31वें मुकाबले में कनाडा (CAN vs NZ) के खिलाफ 36 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है इसी के साथ उन्होंने कीवी टीम के पूर्व खिलाड़ी कॉलिन मुनरो (Colin Munro) के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए नंबर-4 पर बैटिंग की और कनाडा के सामने 36 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए नाबाद 76 रन बना दिए। खास बात ये है कि अब ग्लेन फिलिप्स टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने 92 मैचों की 82 इनिंग में 107 छक्के जड़कर ये कारनाम किया और इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में कॉलिन मुनरो की बराबरी की है। कॉलिन मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए 65 टी20 इंटरनेशनल की 62 इनिंग में इतने ही छक्के लगाए थे। जान लें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर मार्टिन गप्टिल हैं, जिन्होंने कीवी टीम के लिए 122 टी20 मैच खेले और 118 इनिंग में कुल 173 छक्के ठोके।

एक टिप्पणी भेजें