माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी बताया भारत के अलावा कौन सी 3 टीमें सेमीफाइनल में बना सकती हैं जगह

 


Michael Vaughan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन शेष हैं, भारतीय टीम (Team India) अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ खेलने वाली है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी. भारतीय टीम ने पिछले बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) की विजेता रही है.

भारत इस बार भी इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है. भारतीय टीम इस बार भी ख़िताब अपने नाम कर सकती है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें चुनी हैं.

Michael Vaughan ने टी20 विश्व कप को लेकर की भविष्यवाणी

माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम चुनी है. माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे मजबूत टीम है. भारत ने लगभग हर टीम के खिलाफ सीरीज जीती है. भारतीय टीम अब तक टी20 विश्व कप 2024 के बाद से अगर किसी भी टीम से हारी तो सीरीज में सिर्फ 1 मैच ही हारी है, इस दौरान टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे, श्रीलंका, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है.

वहीं एशिया कप 2025 के दौरान भारत ने यूएई, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश को शिकस्त दी है. ऐसे में ये साफ है कि भारतीय टीम को अब तक कोई भी देश सीरीज नही हरा सका है. ऐसे में माइकल वॉन ने अपनी 4 सेमीफाइनलिस्ट का चुनाव करते हुए भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम को शामिल किया है.

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को Michael Vaughan ने रखा बाहर

पाकिस्तान की टीम ने अभी हाल ही में अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से शिकस्त दी है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत के सामने फाइनल खेली थी और अंत तक रेस में बनी थी, हालांकि सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने पूरा मैच पलट दिया.

भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीता था और अब तक भारतीय टीम 2 आईसीसी टी20 विश्व कप अपने नाम कर चुकी है. भारतीय टीम अब तीसरा टी20 विश्व कप जीतने के इरादे से एक बार फिर मैदान में 7 फरवरी को उतरने वाली है.

0/Post a Comment/Comments