एक नहीं, ये 3 गेंदबाज़ तोड़ सकते हैं शाकिब अल हसन का महारिकॉर्ड! टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के बन सकते हैं नंबर-1 गेंदबाज़

 


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का महारिकॉर्ड बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के नाम दर्ज है। उन्होंने कुल 43 मैचों में 50 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन वो कहते हैं कि रिकॉर्ड तो बनते ही हैं टूटने के लिए, तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि जल्द ही शाकिब का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।

3. एडम जाम्पा (Adam Zampa): हमारी इस खास लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर एडम जाम्पा तीसरे नंबर पर हैं। 33 साल का ये गेंदबाज़ टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 मैचों में 36 विकेट निकाल चुका है। यानी यहां से वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर 15 विकेट और चटकाते हैं तो अपने 51 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस टूर्नामेंट के नंबर-1 गेंदबाज़ बन जाएंगे।

2. राशिद खान (Rashid Khan): अफगानिस्तान के कप्तान और जादुई गेंदबाज़ राशिद खान इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 27 साल के राशिद टी20 वर्ल्ड कप में 23 मैचों में 37 विकेट ले चुके हैं। यानी उन्हें शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 14 विकेटों की जरूरत है। बताते चलें कि वो टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं। उनके नाम 111 मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं।

1. वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga): टी20 वर्ल्ड कप में शाकिब अल हसन का सर्वाधिक विकेटों का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए सबसे बड़े दावेदारों में से एक श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा भी है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 28 साल के वानिन्दु हसरंगा अब तक 19 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 37 विकेट चटका चुके हैं।

यानी यहां से उन्हें भी शाकिब का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 14 विकेटों की जरूरत है। गौर करने वाली बात ये भी है कि वो अपने घर यानी श्रीलंका में ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कई मैच खेलने वाले हैं, ऐसे में वो अपनी होम कंडीशन का भी फायदा उठा सकते हैं। यही वज़ह है हमने उन्हें हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर रखा है।

0/Post a Comment/Comments