अपने ही देश पर भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा “भारत से डरकर टी20 विश्व कप में खेलने से भागा पाकिस्तान”

 


Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की संयुक्त मेजबानी में होना है. भारत और श्रीलंका को संयुक्त मेजबान बनाया गया है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) सरकार ने 1 फरवरी को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से विश्व क्रिकेट में चर्चा बना हुआ है.

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेलने वाली है, लेकिन भारत (Team India) के खिलाफ 15 फरवरी का मैच नही खेलेगी, इस खबर पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने पीसीबी और मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को फटकार लगाया है.

दानिश कनेरिया ने Pakistan को लगाई फटकार

पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया अक्सर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट पर अपनी राय रखते हैं. अब जब पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भारत और पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार किया है, तो दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान को फटकार लगाया है और कहा है कि पाकिस्तान, भारत से डरकर विश्व कप से भाग रहा है.

दानिश कनेरिया ने इस पुरे मुद्दे पर कहा कि   “पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कोई तर्क नहीं है. पाकिस्तान ने उस बांग्लादेश का समर्थन किया है, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. पाकिस्तान के इस फैसले से ये संदेश जाएगा कि पाकिस्तान की टीम भारत का सामना करने से डरती है और इसी वजह से उन्होंने खेलने से इनकार किया है.”

दानिश कनेरिया ने कहा सेमीफाइनल में पाकिस्तान का पहुंचना मुश्किल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगर लीग मैचों में भारत और पाकिस्तान का बहिष्कार करती है, तो बाकि की टीमों को हराकर सुपर 8 में जगह बना सकती है, लेकिन सुपर 8 के बाद पाकिस्तान का बाहर होना तय है. सुपर 8 से सिर्फ 4 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं. दानिश कनेरिया ने अपने बयान में कहा कि

“पाकिस्तान के इस फैसले के बाद उनका सेमीफाइनल का रास्ता काफी मुश्किल हो जाएगा. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के द्वारा लिया गया ये फैसला बहुत ही गलत है. पाकिस्तान को लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच कमाई का एक जरिया है, तो अब दोनों टीमों के बीच की प्रतिद्वंद्विता समाप्त हो चुकी है. पाकिस्तान उस ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेल रहा है, जो भारत खेल रहा है. भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में हमेशा मात दी है, चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर का विश्व कप हो.”

0/Post a Comment/Comments