India Vs West Indies T20 World Cup Head To Head Record: साउथ अफ्रीका ग्रुप 1 से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है और दूसरी टीम का फैसला होगा 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से। दोनों ही टीमों को सुपर 8 राउंड में एक जीत और एक हार मिली है और अब इस वर्चुअल क्वार्टरफाइनल से किसी एक को सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी।
टीम इंडिया अगर जीत हासिल कर लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वेस्टइंडीज को थोड़ा advantage है, जीत से तो वह टॉप 4 में पहुचेगी ही लेकिन अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो भी कैरेबियन टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, बेहतर नेट रनरेट के चलते। हालांकि मौमस का अनुमान बता रहा है सुपर संडे को बारिश के खलल से खेल नहीं बिगड़ेगा।
भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहले राउंड में अजेय रही थी लेकिन सुपर 8 में दोनों को साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली।

एक टिप्पणी भेजें