दासुन शनाका ने 19 बॉल पर हाफ सेंचुरी ठोककर रचा इतिहास, तोड़ा महेला जयवर्धनेका 18 साल पुराना महारिकॉर्ड

 


Dasun Shanaka Record: श्रीलंका क्रिकेट टीम के कैप्टन दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने गुरुवार, 12 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 16वें मुकाबले में ओमान (SL vs OMN) के खिलाफ सिर्फ 19 बॉल पर तूफानी हाफ सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 34 साल के दासुन शनाका ने 20 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा।

तोड़ा महान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड: दासुन शनाका ने ओमान के सामने सिर्फ 19 बॉल पर हाफ सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया और अब वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जान लें कि उन्होंने पूर्व महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ महज़ 21 बॉल पर अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया था।

इसके अलावा वो रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करके बतौर कैप्टन टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। हिटमैन ने साल 2024 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 बॉल पर अर्धशतक ठोका था। 

खुद का रिकॉर्ड भी तोड़ा: 34 साल के दासुन शनाका एक आक्रमक बल्लेबाज़ रहे हैं और इस बार तो उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, वो श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक बार फिर सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। ओमान के सामने 19 बॉल पर पचासा ठोकने से पहले उन्होंने साल 2023 में भारत के सामने 20 गेंदों पर ये कारनामा किया था।

श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक

  • 19 बॉल - दासुन शनाका बनाम ओमान, पल्लेकेले, साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप
  • 20 बॉल - दासुन शनाका बनाम भारत, पुणे, साल 2023
  • 21 बॉल - महेला जयवर्धने बनाम केन्या, जोबर्ग, साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप
  • 21 बॉल - कुमार संगकारा बनाम भारत, नागपुर, साल 2009

बात करें अगर इस मुकाबले की तो श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (45 बॉल पर 61 रन), पवन रत्नायके (28 बॉल पर 60 रन), और दासुन शनाका (20 गेंदों पर 50 रन) की तूफानी पारियों  के दम पर ओमान के सामने 226 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालेज, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (डब्ल्यू), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेद्रा।

0/Post a Comment/Comments