Mohammed Siraj Emotional: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को अपने एग्रेसिव नेचर के लिए जाना जाता है। सिराज एग्रेसिव होने के साथ-साथ बहुत इमोशनल भी हैं। आईपीएल 2025 में सिराज जब विराट कोहली के सामने गेंदबाजी के लिए आए थे, तब वह काफी भावुक हो गए थे। कोहली को गेंद फेंकने से पहले वह रुक गए थे। अब ऐसा ही सिराज ने मोहम्मद शमी के सामने किया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद शमी को गेंद फेंकने से पहले सिराज रुक जाते हैं। इस पल ने फैंस को कोहली वाला मोमेंट याद दिला दिया। शमी और सिराज वाला वाकया विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ।
सिराज-शमी आमने-सामने (Mohammed Siraj)
दरअसल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मोहम्मद सिराज हैदराबाद के लिए और शमी बंगाल के लिए खेलते हुए नजर आए। बंगाल और हैदराबाद के मुकाबले में एक ऐसा पल आया जब सिराज को शमी के सामने बॉलिंग करनी थी। इस पल में सिराज काफी इमोशनल हो गए और वह शमी को गेंद फेंकने से पहले रुक गए। यहां देखें वीडियो...
Siraj got emotional while bowling to Shami 🥺 pic.twitter.com/VxHhEMrTLF
— Dive (@crickohlic) January 8, 2026
आरसीबी से रिलीज होने के बाद हुआ था ऐसा (Mohammed Siraj)
Siraj got emotional while bowling to Shami 🥺 pic.twitter.com/VxHhEMrTLF
— Dive (@crickohlic) January 8, 2026दरअसल आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिराज को रिलीज कर दिया था। इसके बाद सिराज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा था। जब गुजरात और बेंगलुरु का मुकाबला हुआ और सिराज को कोहली के सामने गेंदबाजी करनी थी। सिराज पहली बार में कोहली को गेंदबाजी नहीं करा सके। पहले वह एक बार रुके और फिर दोबारा में उन्होंने शमी को गेंद डाली।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सिराज को मिला मौका (Mohammed Siraj)
बता दें कि सिराज कुछ वक्त से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। इस सीरीज में सिराज और कोहली एक साथ मैदान पर दिखाई देंगे। फैंस दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें