इसके जवाब में दिल्ली ने 15.4 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें लौरा वोल्वाड्ट ने नाबाद 42 रन और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन बनाए।
छह मैच में तीसरी जीत के साथ दिल्ली की टीम गुजरात जायंट्स को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गई है। दोनों टीमों के 6 पॉइंट्स हैं, लेकिन बड़ी जीत से दिल्ली के नेट रनरेट में में इजाफा हुआ है।
वहीं लगातार पांच जीत के बाद आरसीबी का विजय रथ रूका है। आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 4-4 पॉइंट्स के साथ मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।
ऑरेंज और पर्पल कैप
यूपी वॉरियर्स की फोबे लिचफील्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर है। उन्होंने 6 पारियों में 40.50 की औसत से 243 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर हैं, जिनके बल्ले से 6 पारियों में 240 रन आए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट के मामले में आरसीबी की नंदिनी शर्मा टॉप पर हैं, अभी तक 6 मुकाबलों में 13 विकेट हासिल कर चुकी हैं। सोफी डिवाइन 6 मैच में 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
एक टिप्पणी भेजें