‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त…’ बांग्लादेश में हिंदू महिला के साथ गैंगरेप के मामले पर शिखर धवन का फूटा गुस्सा, दिया चौंकाने वाला बयान

 


Shikhar Dhawan condemed assault of hindu women in Bangladesh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने एक बार फिर सामाजिक मुद्दे पर बेबाक राय रखी है। बांग्लादेश में एक हिंदू महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने न सिर्फ आम लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि खेल जगत से जुड़े कई नामचीन चेहरों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

धवन उन खिलाड़ियों में रहे हैं जो मैदान के बाहर भी समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।

Shikhar Dhawan ने जताई चिंता

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश में एक हिंदू विधवा के साथ हुई बर्बरता के बारे में पढ़कर उनका दिल टूट गया। उन्होंने साफ कहा कि किसी के भी खिलाफ, कहीं भी ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। धवन ने पीड़िता के लिए न्याय और समर्थन की प्रार्थना भी की।

 

संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़ाव

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कई विदेशी लीगों में नजर आ चुके हैं। पिछले साल उन्होंने कनाडा सुपर 60 में हिस्सा लिया, जहां वह व्हाइट रॉक वॉरियर्स की ओर से खेले थे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमले

बांग्लादेश में हाल के महीनों में हिंदुओं पर हमलों के कई मामले सामने आए हैं, खासकर शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हालात और बिगड़ने की खबरें आई हैं। इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भी खींचा है।

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों में तल्खी

इसी बीच भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में भी तनाव देखने को मिला। बीसीसीआई और बीसीबी के बीच मतभेद उस समय और गहराए, जब आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टी20 टूर्नामेंट को लेकर सख्त रुख अपनाया।

0/Post a Comment/Comments