
सोफी डिवाइन ने WPL 2026 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 95 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने स्नेह राणा को एक ओवर में 32 रन ठोके।
Sophie Devine Video: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने रविवार, 11 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 42 गेंदों 7 चौके और 8 छक्के ठोकते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच सोफी ने DC की स्पिन गेंदबाज़ स्नेह राणा (Sneh Rana) का तो बिल्कुल भी लिहाज़ नहीं किया और उनके पहले ही ओवर में पूरे 32 रन ठोके।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गुजरात जायंट्स की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। यहां दिल्ली कैपिटल्स की कैप्टन जेमिमा रोड्रिग्स ने स्नेह राणा को विकेट निकालने के लिए अटैक पर लगाया था, जो कि टीम की चौथी बॉलर थीं। हालांकि दूसरी तरफ पावरप्ले में एक स्पिनर को देखकर सोफी डिवाइन की आंखें चमक गईं और उन्होंने पहली ही गेंद से उन्हें टारगेट करने का फैसला किया।
इसके बाद होना क्या था, 31 साल की दाएं हाथ की गेंदबाज़ स्नेह राणा एक के बाद एक गेंद फेंकती रहीं और 36 साल की ताकतवर खिलाड़ी सोफी डिवाइन एक के बाद एक चौके-छक्के ठोकतीं रहीं। यहां सोफी ने पहली दो गेंदों पर चौके और फिर अगली चार गेंदों पर छक्के लगाए। WPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
ऑक्शन में हुई करोड़ों की बारिश: 36 साल की सोफी डिवाइन महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक हैं। यही वज़ह है WPL ऑक्शन में उन पर करोड़ों की बारिश हुई और गुजरात जायंट्स की टीम ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी फ्रेंचाइजी से बिडिंग वॉर करके पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा। जान लें कि सोफी ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइस के साथ उपलब्ध थीं।
𝘿𝙚𝙫𝙞𝙣𝙚 𝙥𝙤𝙬𝙚𝙧 💪
What a way to get to your FIFTY 💥
Updates ▶️ https://t.co/owLBJyAIzb #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvGG pic.twitter.com/20H3rBpaXm
ऐसी है दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।
गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
एक टिप्पणी भेजें