Year Ender: साल 2025 खत्म होने की ओर बढ़ चुका है। टीम इंडिया सहित कई टीमों ने इस साल के अपने सभी इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में किन पांच खिलाड़ियों के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले।
1- शुभमन गिल
लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अब उनसे यह ताज कोई और नहीं छीन सकता। गिल के बल्ले से इस साल 7 शतक समेत 1764 रन निकले।
2- Year Ender: शाई होप
वेस्टइंडीज के शाई होप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नंबर-1 बनने से कुछ कदम पीछे रह गए। होप ने इस साल 1760 रन बनाए। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 3 रन पर आउट हो गए।
3- जो रूट
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस साल लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 24 मैचों में 57.07 की औसत के साथ 1598 रन बनाए। अभी जो रूट को इस साल का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलना है 26 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है।
4- ब्रायन बेनेट
जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का नाम भी इस लिस्ट में हैरान करने वाला है। बेनेट के बल्ले से 2025 में 1585 रन निकले हैं, जिसमें अधिकतर रन टी20 में आए हैं। उन्होंने 936 रन सिर्फ T20I क्रिकेट में बनाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें