भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का अचानक भारत लौटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए कोहली की एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी भी अपने इंडिया टूर पर हैं। इसी वजह से फैंस अब दो दिग्गज खिलाड़ियों की संभावित मुलाकात को लेकर कयास लगाने लगे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अचानक भारत लौटकर फैंस को चौंका दिया है। शनिवार (13 दिसंबर) को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उनकी यह यात्रा इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि यह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए खेलने से करीब 11 दिन पहले हुई है।
मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली काफी रिलैक्स मूड में दिखे। उन्होंने पैपराज़ी को मुस्कुराकर पोज़ दिए और फैंस की तरफ हाथ भी हिलाया। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय नजर नहीं आए, जिससे माना जा रहा है कि यह दौरा छोटा और निजी हो सकता है।
विराट कोहली की यह सरप्राइज एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपने पैन-इंडिया टूर 2025 के तहत भारत पहुंचे हुए हैं। मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचे और 14 दिसंबर को मुंबई आने वाले हैं, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में एक फैन इवेंट में हिस्सा लेंगे।
अब क्योंकि विराट कोहली पहले से ही मुंबई में मौजूद हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गजों की संभावित मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस इस ‘क्रिकेट–फुटबॉल’ सुपरस्टार क्रॉसओवर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।Virat Kohli and Anushka Sharma snapped at the Private Airport, Mumbai🥹🫶🏻 pic.twitter.com/X0nxSJOVFr
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) December 13, 2025
हालांकि, फिलहाल विराट कोहली और लियोनेल मेसी की मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों की मौजूदगी एक ही शहर में होने से उम्मीदें जरूर बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या खेल जगत के ये दो सबसे बड़े नाम फैंस को एक यादगार पल देने वाले हैं या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें