प्रेमानंद महाराज के दरबार में फिर पहुंचे विराट-अनुष्का, बच्चे की तरह स्वामी की बात पर सिर हिलाते दिखे कोहली; VIDEO

 


Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह एक बार फिर से प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जा पहुंच गए हैं। इस बार भी हर साल की तरह सर्दियों के मौसम में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली (Virat Kohli-Anushka Sharma) के साथ बाबा जी के आश्रम वृंदावन में पहुंच गई हैं।

दोनों (Virat Kohli-Anushka Sharma) ने जाड़े के कपड़े पहने थे और टीका लगाया था। ठंड में भी उनकी आस्था और भक्ति में कमी नहीं आई। दोनों को नीचे बैठकर महाराज जी से बातें करते हुए देखा गया।

स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिले Virat Kohlil-Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन के बाबा प्रेमानंद महाराज के बहुत बड़े भक्त हैं। वे दोनों हर साल सर्दियों में बाबा जी के दर्शन के लिए जरूर आते हैं। जैसा कि सब जानते हैं, इस वक्त फुटबॉल प्लेयर मेसी भारत में हैं और हर सेलेब उनसे मिलने जा रहा है, अनुष्का-विराट भी इंडिया आए थे तो उनके भी मेसी से मिलने की चर्चा थी लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं किया बल्कि वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर पर पहुंचे हैं।

क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद उनसे कहते हैं, 'अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। जो मेरा असली पिता है, उसको एक बार देखें, ऐसी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की लालसा तो होनी चाहिए।' वे उनसे आगे कहते हैं, ऐसी इच्छा रखो कि हमें सारा सुख मिल गया है, अब हमें आप चाहिए, और आप मिल गए तो सारा सुख आपकी चरणों में है।'

अनुष्का शर्मा ने क्या कहा?

अनु्ष्का कहती हैं, हम आपके हैं महाराज जी, फिर बाबा कहते हैं 'हम सब श्री जी के हैं। उनकी छत्रछाया में हैं। हम सब उसीके बच्चे हैं।' प्रेमानंद जी लगातार दोनों को कई बातें समझाते हैं। जब वो बातें समझाते हैं तो विराट कोहली बच्चों की तरह अपना सिर हिलाते नजर आए।

पहले भी विराट-अनुष्का दर्शन के लिए आ चुके हैं

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli-Anushka Sharma) बाबा की शरण में आए हों। वे लगातार वृंदावन जाते रहते हैं। इससे पहले, दोनों अपने बच्चों को लेकर भी गए थे। अकाय और वामिका ने भी बाबा जी का आशीर्वाद लिया था।

0/Post a Comment/Comments