Arshdeep Singh Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (IND vs SA 3rd T20) रविवार, 14 दिसंबर को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम के युवा तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पावरप्ले के दौरान साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि धर्मशाला टी20 में अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम26 साल के अर्शदीप ने भारत के लिए 7.59 की इकोनॉमी से पावरप्ले में गेंदबाज़ी की और 48 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। जान लें कि अर्शदीप से पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के स्विंग किंग के नाम से मशहूर दिग्गज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज था जिन्होंने पावरप्ले में 5.73 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 47 विकेट झटके।
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन। के लिए तीन ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने अपने कोटे के पहले ही ओवर में मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया जो कि LBW होकर आउट हुए। इसी के साथ अब अर्शदीप भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में बॉलिंग करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें