India vs South Africa 2nd T20 Prediction Full Match Highlights: दोस्तों, आज चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 में एक बार फिर ऐसा तूफान देखने को मिला जिसे देख हर क्रिकेट फैंस अंचभित रह गया। जी हां दोस्तों पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया जोश में थी और इसी का नतीजा था कि मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान में दबदबा बना लिया। तो दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि कैसे भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाया, किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन और अंत में भारत ने स्कोरबोर्ड पर कैसा धमाका किया। लेकिन उससे पहले आपको क्या लगता है रोहित शर्मा और सूर्याकुमार यादव में कौन बेहतर कप्तान? अपनी राय कमेंट करके जरूर दें, और अगर आप टीम इंडिया के सच्चे फैन है तो इस वीडियो को लाइक और शेयर ज़रूर कर दें! जय हिंद!
दोस्तो टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और टीम इंडिया की
शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले ही
ओवर में ऐसा गदर मचाया की अफ्रीकी खेमे में हलचल मच गई।
अभिषेक शर्मा ने मार्को
जानसेन की पहले ही ओवर में 3 छक्के लगाकर शानदार आगाज किया। अगले ओवर में गिल ने एनरिक
नॉर्ख्या को निशाना बनाते हुए लगातार 4 चौके लगा दिए। 2 ओवर में भारत ने 35 रन बना
लिए थे। लेकिन तीसरे ओवर में सिपमला की गेंद पर कट करने
के प्रयास में शुभमन गिल थर्डमैन पर डेविड मिलर कैच थमा बैठे। शुभमन 8 गेंदो में 21
रन बनाए।
शुभमन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी
करने क्रीज पर उतरे कप्तान सूर्याकुमार यादव ने आते ही बैकफुट पंच से चौका लगाकर
अपना खाता खोला। भारत ने पहले 6 ओवरों में
1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिये थे।
7वें ओवर में अभिषेक ने
केशव महाराज की फुलर बॉल पर सामने छक्का लगाकर 20 गेंदो में तूफानी अर्धशतक लगा
दिया। 10वें ओवर तक भारत ने 120 रन बना लिए थे और यहां से कप्तान सूर्याकुमार यादव
बड़े स्कोर की ओर देख रहे थे। लेकिन 11वें ओवर में रबाडा की बाउंसर गेंद पर कप्तान
सूर्या ने शॉट खेलना चाहा और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे क्विंटन
डिकॉक ने हैरतअंगेज कैच पकड़ कर सूर्या को चलता किया। सूर्या ने 28 गेंदो में 4 छक्के, 2 चौके की मदद से 48 रन बनाए।
सूर्या के आउट होने के बाद
क्रीज पर आए पिछले मैच के हीरो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जिन्होंने पिछले मैच में
अर्धशतक लगाकर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। पांड्या ने अभिषेक का
अच्छा साथ निभाया तबाड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज करते रहे।
16वें ओवर में अभिषेक ने
केशव महाराज की गेंद पर खूबसूरत कवर ड्राइव लगाकर तूफानी शतक लगा दिया अभिषेक ने
सिर्फ 39 गेंदो में 7 छक्को और 7 चौके लगाए। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 19वें
ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाकर सीरीज में लगातार अपना
दूसरा अर्धशतक लगा दिया पांड्या ने अर्धशतक के लिए सिर्फ 24 गेंदें ली। अंत में
भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए अभिषेक शर्मा ने नाबाद 136
रन बनाए वही हार्दिक पांड्या ने नाबाद 64 रन बनाए।
अब बारी थी साउथ अफ्रीका की पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ
अफ्रीका ने तूफानी शुरुआत की ओर अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में 20 रन बटोर लिए।
अगले ओवर में अफ्रीकी ओपनरों ने जसप्रीत बुमराह की धुनाई करते हुए 18 रन बटोर लिए।
लेकिन तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह शानदर आउट स्विंगर डालकर क्विंटन डिकॉक को स्लिप
में खड़े शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई क्विंटन
डिकॉक ने 8 गेंदो में 21 रन बनाए।
अगली ही गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड कर भारत को
दूसरी सफलता दिलाई। लगातर 2 झटकों से साउथ अफ्रीका उभर नही पाया। 5वें ओवर में
जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मारक्रम को बोल्ड कर साउथ अफ्रीका को
तीसरा झटका दिया। मारक्रम ने 31 रन बनाए अफ्रीका ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन
बना लिए थे। 7वें ओवर कप्तान सूर्याकुमार यादव मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को
लेकर आए और वरुण के आते ही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ताश के पत्तो के तरह बिखर
गई।
वरुण ने अपने पहले ओवर में साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड
ब्रेविस, डेविड मिलर, डेनोवन फरेरिया सहित 3 खिलाड़ियों का आउट कर साउथ अफ्रीका की
कमड़ तोड़ दी। अगले ओवर में अक्षर पटेल ने 2 विकेट के लेकर भारत की जीत सुनिश्चित
कर दी साउथ अफ्रीका 9 ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन बना सका।
10वें ओवर में एक बार फिर वरुण अपना अगला ओवर करने आए और लगातार गेंदो में सिपमाला और लुंगी एनगिडी को आउट कर साउथ अफ्रीकी पारी को सिर्फ 99 रनों पर समेट दिया। भारत ने इस मैच को 169 रनों से जीतकर सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अभिषेक शर्मा को उनकी धमाकेदार शतक के लिए Man of the Match चुना गया।
दोस्तों आपके हिसाब से इस मैच का असली हीरो कौन अभिषेक शर्मा या वरुण चक्रवर्ती अपनी राय हमें कमेंट करके जरुर बताएं और ऐसी धमाकेदार पोस्ट के लिए स्पोर्ट्स गलियारा को फॉलो करना बिल्कुल मत भूलिएगा

एक टिप्पणी भेजें