IPL 2026, Chennai Super Kings Full Squad: आईपीएल 2025 में बुरी तरह से फेल हुई चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन में 9 खिलाड़ियों की तलाश में उतरी थी। टीम के पास 43.4 करोड़ का बड़ा पर्स भी था। फ्रेंचाइजी ने इस बार के ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर भी सबसे ज्यादा निवेश किया।
उन्होंने भारत की छोटी-छोटी लीग्स में कमाल करने वाले खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च किया है। जिसके कारण ही अब टीम छठी बार चैंपियन बनने के लिए तैयार नजर आ रही है। टीम के पास अंत में 2.40 करोड़ बच भी गए।
नई रणनीति के साथ उतरी Chennai Super Kings
चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार की नीलामी में बदली हुई रणनीति के साथ उतरी थी। टीम ने अनकैप्ड कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर मोटी बोली लगाई। दोनों खिलाड़ियों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इसके अलावा टीम ने वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी अकील हुसैन पर भी दो करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद सीएसके ने राहुल चाहर पर 5.20 करोड़ की बोली लगाई। CSK ने चाहर के बाद मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़, मैट हेनरी 2 करोड़, सरफराज खान 75 लाख में खरीद डाला।
Chennai Super Kings ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
- कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़
- प्रशांत वीर- 14.20 करोड़
- अकील हुसैन- 2 करोड़
- मैथ्यू शॉर्ट-1.50 करोड़
- अमन खान- 40 लाख
- सरफराज खान- 75 लाख
- राहुल चाहर- 5.20 करोड़
- मैट हेनरी- 2 करोड़
- जकारी फ़ॉल्केस- 75 लाख
Chennai Super Kings के रिटेन किए गए खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी।
IPL 2026 के लिए CSK का फुल स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फ़ॉल्केस।

एक टिप्पणी भेजें