वसीम अकरम ने आईपीएल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, सुनकर भारतीय फैंस का खून खौल जाएगा!



दोस्तों, अगर आप आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे दमदार लीग मानते हैं, तो आर्टिकल को लाइक जरूर कीजिएगा! क्योंकि आज जो हम आपको बताने वाले हैं, उसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

जी हां दोस्तों—पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज़ और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने
आईपीएल को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसने हर जगह चर्चा गर्म कर दी है।

उन्होंने क्या कहा? क्यों कहा? और क्या ये बयान सच में IPL पर एक अप्रत्यक्ष हमला था?
यह सब आपको इस वीडियो के अंत में मिलेगा, क्योंकि वही इस वीडियो का सबसे बड़ा ट्विस्ट है।

लेकिन उससे पहले, आप हमें कमेंट करके बताइए— आपके हिसाब से IPL और PSL में कौनसी लीग दुनिया की असली सुपर लीग है?

और हां, ऐसी ही रोचक और धमाकेदार वीडियो के लिए
हमारे चैनल Sports Galiyara को फॉलो करना मत भूलिएगा।

दोस्तों, इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी, और आज यह सिर्फ एक लीग नहीं—एक ब्रांड, एक इमोशन और एक क्रिकेटिंग फेस्टिवल बन चुका है।

आज तक आईपीएल के 18 सीजन हो चुके हैं और अब 2026 में इसका 19वां सीजन खेले जाने वाला है। IPL 2026 की शुरुआत 21 मार्च से होगी और इसका फाइनल 31 मई 2026 को खेला जाएगा।

इस लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और यह लीग करीब 70+ मैचों के साथ
लगभग दो महीने से भी ज्यादा समय तक चलती है।

इतने लंबे टूर्नामेंट में दुनियाभर के बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं— Australia, England, South Africa, New Zealand, West Indies… हर देश के टॉप क्रिकेटर IPL खेलने के लिए लाइन में खड़े रहते हैं।

यही वजह है कि IPL को दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर क्रिकेट लीग कहा जाता है।
IPL का ब्रॉडकास्ट राइट्स, स्पॉन्सरशिप, फैनबेस, व्यूअरशिप— सब कुछ PSL और बाकी लीगों से कई गुना ज्यादा है।

अब आते हैं PSL पर… PSL की शुरुआत IPL के कई साल बाद हुई—साल 2016 में। इस लीग में सिर्फ 6 टीमें होती हैं और यह सिर्फ एक महीने में खत्म हो जाती है। PSL को पाकिस्तान में बहुत बड़ा माना जाता है, और वहां के लोग इसे दुनिया की सबसे रोमांचक लीग बताते हैं। छोटी लीग, कम मैच, तेज़-तर्रार शेड्यूल—ये PSL की मुख्य खासियत मानी जाती है। 

इसी PSL को प्रमोट करने के लिए हाल ही में लंदन के Lords Cricket Ground में एक इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में PCB चीफ मोहसिन नक़वी, पूर्व कप्तान रमीज़ राजा और पाकिस्तान के सबसे बड़े सुपरस्टार वसीम अकरम मौजूद थे।

इवेंट के दौरान जब वसीम अकरम से पूछा गया कि PSL दुनिया की दूसरी लीगों से कैसे अलग है—
तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी को हंसी भी दी
और सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

वसीम अकरम ने कहा— “PSL की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ 34 दिन चलती है…

दूसरी लीगों की तरह 3 महीने नहीं। दूसरी लीग खत्म होते-होते बच्चे बड़े हो जाते हैं
लेकिन लीग खत्म ही नहीं होती!”

अब दोस्तों… उन्होंने IPL का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन दुनिया जानती है कि उन्होंने इशारा किस तरफ किया है। IPL ही वह लीग है जो लगभग दो महीने से ज्यादा चलती है और जिसमें 70 से भी ज्यादा मैच खेले जाते हैं।

वसीम अकरम ने PSL की तारीफ करते हुए इसे “छोटा लेकिन दमदार” बताया और कहा कि यह फॉर्मेट दर्शकों के लिए भी ज्यादा रोमांचक है और खिलाड़ियों के लिए भी। लेकिन उनकी यह बात सोशल मीडिया पर IPL के खिलाफ तंज के रूप में देखी जा रही है।

अब सवाल यह है— क्या IPL सच में बहुत लंबी लीग है? या फिर PSL छोटी होने की वजह से ज्यादा रोमांचक लगती है?

दोस्तों, यह फैसला आप ही करें— IPL vs PSL – असली किंग कौन? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं। और अगर आर्टिकल पसंद आई हो तो फॉलो जरूर कर दीजिएगा।

0/Post a Comment/Comments