Lionel Messi Meets Sunil Chhetri: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार, 14 दिसंबर को फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला। भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की मुलाकात दुनिया के महान फुटबॉलरों में गिने जाने वाले लियोनल मेसी से हुई।
GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत लियोनल मेसी (Lionel Messi) इन दिनों भारत दौरे पर हैं और इसी क्रम में उनकी ये मुलाकात भारतीय फैंस के लिए यादगार बन गई।
नंबर 10 की जर्सी में दिखें सुनील छेत्री
जब सुनील छेत्री वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, तो उन्होंने लियोनल मेसी (Lionel Messi) की मशहूर नंबर 10 जर्सी पहनी हुई थी। जैसे ही छेत्री स्टेडियम में दिखे, दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरा स्टेडियम "छेत्री, छेत्री!" के नारों से गूंज उठा। ये नजारा साफ दिखाता है कि भले ही छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर हो गए हों, लेकिन भारतीय फैंस के दिलों में उनके लिए इज्जत और प्यार आज भी उतना ही मजबूत है।
Lionel Messi से मिले सुनील छेत्री
इसके बाद, सुनील छेत्री अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी (Lionel Messi) से मिले। ये पल दो फुटबॉल दिग्गजों के बीच आपसी सम्मान और खेल भावना का एक शानदार उदाहरण बन गया। छेत्री ने बहुत उत्साह और गर्मजोशी से मेसी का स्वागत किया। मेसी ने छेत्री को अपनी नंबर 10 अर्जेंटीना जर्सी गिफ्ट की। दोनों खिलाड़ियों की ये मुलाकात कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।Sunil Chhetri - The GOAT of Indian football has arrived 😎#MessiInIndia #MessiTour pic.twitter.com/q0QEdFCKjH
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 14, 2025
Sunil Chhetri - The GOAT of Indian football ⚽️💪#MessiInIndia pic.twitter.com/k8P2hUoqvX
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 14, 2025
मेसी के अलावा इन स्टोर खिलाड़ियों से मिले छेत्री
Sunil Chhetri - The GOAT of Indian football ⚽️💪#MessiInIndia pic.twitter.com/k8P2hUoqvX
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 14, 2025इस खास मौके पर सुनील छेत्री को लियोनल मेसी के इंटर मियामी क्लब के खिलाड़ियों से भी मिलने का अवसर मिला। उन्होंने उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल से बातचीत की, जो भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बेहद खास रही। ये मुलाकात GOAT इंडिया टूर 2025 के मुंबई चरण का अहम हिस्सा थी। इस टूर के तहत मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा कर रहे हैं, जहां उन्हें देखने भारी संख्या में फैंस जुट रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें