भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, इस दिन होगा महामुकाबला, T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान

 


T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल आखिरकार सामने आ गया है और सबसे बड़ा आकर्षण है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में 7 फरवरी को USA के खिलाफ मुंबई में उतरने वाली है। वहीं, टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल के साथ खत्म होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर क्रिकेट फैन्स के बीच उत्साह और बढ़ गया है, क्योंकि ICC ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें कुल 8 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। भारत में 5 और श्रीलंका में 3 वेन्यू इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे।

सबसे ज्यादा चर्चा जिस मैच की है, वह है भारत बनाम पाकिस्तान। दोनों टीमें ग्रुप A में रखी गई हैं और महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा, जबकि भारत के मुकाबले मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलंबो में होंगे।

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को USA के खिलाफ मुंबई में करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया, 15 को पाकिस्तान और 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेले जाएंगे। भारत का ग्रुप काफ़ी आसान माना जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड जैसी टीमें शामिल हैं।

ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल की मेजबानी मुंबई और कोलकाता करेंगे। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मुकाबला कोलंबो शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं, 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा। लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में शिफ्ट हो जाएगा।

इस बार कुल 20 टीमें खेल रही हैं और चार ग्रुप बनाए गए हैं, जबकि हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी और फिर चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026  – ग्रुप्स और पूरा शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है:
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स
ग्रुप B: बांग्लादेश, इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे
ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, UAE

ICC T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल (7 फरवरी – 8 मार्च)

7 फरवरी

  • सुबह 11:00 बजे – पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स (कोलंबो)

  • दोपहर 3:00 बजे – वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश (कोलकाता)

  • रात 7:00 बजे – भारत vs USA (मुंबई)

8 फरवरी

  • 11:00 बजे – न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान (चेन्नई)

  • 3:00 बजे – इंग्लैंड vs नेपाल (मुंबई)

  • 7:00 बजे – श्रीलंका vs आयरलैंड (कोलंबो)

9 फरवरी

  • 11:00 बजे – बांग्लादेश vs इटली (कोलकाता)

  • 3:00 बजे – जिम्बाब्वे vs ओमान (कोलंबो)

  • 7:00 बजे – दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा (अहमदाबाद)

10 फरवरी

  • 11:00 बजे – नीदरलैंड्स vs नामीबिया (दिल्ली)

  • 3:00 बजे – न्यूजीलैंड vs UAE (चेन्नई)

  • 7:00 बजे – पाकिस्तान vs USA (कोलंबो)

11 फरवरी

  • 11:00 बजे – दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान (अहमदाबाद)

  • 3:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड (कोलंबो)

  • 7:00 बजे – इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज (मुंबई)

12 फरवरी

  • 11:00 बजे – श्रीलंका vs ओमान (कैंडी)

  • 3:00 बजे – नेपाल vs इटली (मुंबई)

  • 7:00 बजे – भारत vs नामीबिया (दिल्ली)

13 फरवरी

  • 11:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे (कोलंबो)

  • 3:00 बजे – कनाडा vs UAE (दिल्ली)

  • 7:00 बजे – USA vs नीदरलैंड्स (चेन्नई)

14 फरवरी

  • 11:00 बजे – आयरलैंड vs ओमान (कोलंबो)

  • 3:00 बजे – इंग्लैंड vs बांग्लादेश (कोलकाता)

  • 7:00 बजे – न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका (अहमदाबाद)

15 फरवरी

  • 11:00 बजे – वेस्टइंडीज vs नेपाल (मुंबई)

  • 3:00 बजे – USA vs नामीबिया (चेन्नई)

  • 7:00 बजे – भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)

16 फरवरी

  • 11:00 बजे – अफगानिस्तान vs UAE (दिल्ली)

  • 3:00 बजे – इंग्लैंड vs इटली (कोलकाता)

  • 7:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका (कैंडी)

17 फरवरी

  • 11:00 बजे – न्यूजीलैंड vs कनाडा (चेन्नई)

  • 3:00 बजे – आयरलैंड vs जिम्बाब्वे (कैंडी)

  • 7:00 बजे – बांग्लादेश vs नेपाल (मुंबई)

18 फरवरी

  • 11:00 बजे – दक्षिण अफ्रीका vs UAE (दिल्ली)

  • 3:00 बजे – पाकिस्तान vs नामीबिया (कोलंबो)

  • 7:00 बजे – भारत vs नीदरलैंड्स (अहमदाबाद)

19 फरवरी

  • 11:00 बजे – वेस्टइंडीज vs इटली (कोलकाता)

  • 3:00 बजे – श्रीलंका vs जिम्बाब्वे (कोलंबो)

  • 7:00 बजे – अफगानिस्तान vs कनाडा (चेन्नई)

20 फरवरी

  • रात 7:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया vs ओमान (कैंडी)

  • ऑस्ट्रेलिया vs ओमान – कैंडी

  • Y1 vs Y3 – प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

22 फरवरी, रविवार

  • Y2 vs X1 – कैंडी

23 फरवरी, सोमवार

  • X2 vs X3 – अहमदाबाद

24 फरवरी, मंगलवार

  • Y1 vs X2 – मुंबई

25 फरवरी, बुधवार

  • Y3 vs X1 – चेन्नई

26 फरवरी, गुरुवार

  • Y2 vs X3 – प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

  • Y1 vs X1 – अहमदाबाद

28 फरवरी, शनिवार

  • Y3 vs X3 – कैंडी

1 मार्च, रविवार

  • Y2 vs X2 – कोलकाता

  • नॉकआउट स्टेज

    4 मार्च, बुधवार

    • सेमीफाइनल 1 – कोलकाता / कोलंबो

    • सेमीफाइनल 2 – मुंबई

    8 मार्च, रविवार

    • फाइनल – अहमदाबाद / कोलंबो

0/Post a Comment/Comments