Pakistan vs Zimbabwe Tri-Series 1st T20 Highlights: रावलपिंडी में खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराते हुए विजयी शुरुआत की। जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन पाक गेंदबाज़ों ने वापसी कर उन्हें 147 रन पर रोका। जवाब में पाकिस्तान भी शुरुआत में लड़खड़ाया, मगर फखर ज़मान(44) और उस्मान खान(37) की महत्वपूर्ण पारियों ने टीम को 4 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (18 नवंबर) को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरे जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर्स ब्रायन बेनेट और तदीवानाशे मारुमनी ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 72 रन की तेज साझेदारी की। बेनेट ने 36 गेंदों में 49 रन ठोके, जबकि मारुमनी ने 22 गेंदों में 30 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद पूरी बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। कप्तान सिकंदर रजा ने एक छोर संभालते हुए 24 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन तक पहुंच सकी।

एक टिप्पणी भेजें