IPL 2026 Rajasthan Royals Captaincy: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्टार कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रे़ड कर दिया। 18 करोड़ की इस डील ने पूरे आईपीएल जगत में हलचल मचा दी है। लंबे समय तक RR की कमान संभालने वाले संजू के जाने से अब सबसे बड़ा सवाल यही है राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान कौन बनेगा?
टीम प्रबंधन ने संभावित नामों पर चर्चा शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि इस बार कप्तानी किसी नए चेहरे को सौंपी जाएगी। हालांकि, शुरुआती रेस में मौजूद तीन खिलाड़ियों में अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां टीम गुजरात टाइटंस से हार गई थी।
IPL 2026: RR के नए कप्तान की रेस तीन नाम थे चर्चा में
संजू सैमसन के जाने के बाद कप्तानी की रेस में शुरुआत में ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल के नाम सामने आए। माना जा रहा था कि इन तीनों में से किसी एक खिलाड़ी को RR का भविष्य कप्तान बनने का मौका मिल सकता है। लेकिन अब इस सूची में बड़ा मोड़ आ गया है।
IPL 2026: ध्रुव जुरेल अनुभव के चलते मजबूत दावेदार
कप्तानी रेस में सबसे पहले नाम विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का था। पिछले सीजन संजू की अनुपस्थिति में उन्होंने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और शांत स्वभाव तथा रणनीतिक सोच ने उन्हें टीम मैनेजमेंट की नजरों में ऊपर ला दिया। हाल के महीनों में जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी पर भी काफी काम किया है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।
IPL 2026: रियान पराग रेस से लगभग बाहर
दूसरा नाम रियान पराग का था, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि वह रेस से लगभग बाहर हो चुके हैं। हालांकि पहले संजू की अनुपस्थिति में रियान टीम की कप्तानी के लिए पहली पसंद नजर आते थे, लेकिन पिछले सीजन उनकी लीडरशिप ने खास प्रभावित नहीं किया। टीम मैनेजमेंट भले उनके नाम पर विचार करे, लेकिन फिलहाल कप्तानी उन्हें मिलना मुश्किल दिखता है।
IPL 2026: यशस्वी जायसवाल पर दांव लगाना RR की खासियत
तीसरे दावेदार यशस्वी जायसवाल भी कप्तानी की रेस में शामिल थे। राजस्थान हमेशा से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करने के लिए जाना जाता है, और इसी वजह से यशस्वी का नाम चर्चा में आया। हालांकि, अभी मैनेजमेंट उन्हें मुख्य कप्तानी भूमिका के बजाय कोर लीडरशिप ग्रुप में शामिल करने का सोच रहा है।
IPL 2026: जडेजा की ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ सबसे बड़े दावेदार बने
कप्तानी रेस में बड़ा बदलाव तब आया जब रवींद्र जडेजा 14 करोड़ के प्राइस टैग के साथ राजस्थान में वापस आए। टीम के घनिष्ठ सूत्रों के अनुसार जडेजा अब RR की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बन चुके हैं। उनका अनुभव, ऑलराउंड खेल और नेतृत्व क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए परफेक्ट बनाते हैं। माना जा रहा है कि RR जल्द ही जडेजा को कप्तान बनाने का ऐलान कर सकती है संभावना है कि यह घोषणा जनवरी में की जाए।

एक टिप्पणी भेजें