22 साल के फैसल अकरम ने डाली 'ड्रीम डिलीवरी', Sadeera Samarawickrama के उड़ गए डंडे; देखें VIDEO

 


Faisal Akram Dream Delivery Video: पाकिस्तान के 22 साल के स्पिनर फैसल अकरम (Faisal Akram) ने रविवार, 16 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (PAK vs SL 3rd ODI) में शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक ड्रीम डिलीवरी डालकर श्रीलंकाई बल्लेबाज़ सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama) को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, फैसल अकरम की ये जादुई गेंद श्रीलंका की इनिंग के 36वें ओवर में देखने को मिली। यहां पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने अपना दूसरा बॉल ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद टर्न हुआ और सदीरा के डिफेंस को तोड़ते हुए सीधा लेग स्टंप्स से जाकर टकराया।

जान लें कि फैसल की इस करिश्माई गेंद पर आउट होने के बाद सदीरा के होश उड़ गए और वो पूरी तरह दंग नज़र आए। सदीरा 65 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका को 45.2 ओवर में 211 रनों पर ऑल आउट किया। यानी यहां से उन्हें ये मुकाबला जीतने के लिए 212 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना चुकी है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, फैसल अकरम।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, प्रमोद मदुशन, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, जेफरी वेंडरसे।

0/Post a Comment/Comments