Sophie Ecclestone Injured: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) का 27वां मुकाबला रविवार, 26 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसके बीच इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान टीम की स्टार गेंजबाज़ सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) बुरी तरह चोटिल हो गई हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोफी एक्लेस्टोन को ये चोट न्यूजीलैंड की इनिंग के पहले ओवर के दौरान फील्डिंग करते हुए बाएं कंधे पर लगी। इसी के बाद से सोफी मैदान पर बेहद असहज नज़र आईं और उन्हें बाहर जाना पड़ा। जान लें कि इसके बाद न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान वो 23वां ओवर करने आईं जहां उन्होंने 4 गेंद डालकर ब्रूक हॉलिडे का बड़ा विकेट चटकाया।
हालांकि इसके बाद एक बार फिर सोफी के कंधे ने दर्द पकड़ लिया जिस वज़ह से उन्हें वापस से मैदान के बाहर जाना पड़ा। इसी बीच अब खुद इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए ये जानकारी दी है कि एहतियात के तौर सोफी न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में आगे गेंदबाज़ी करने मैदान पर नहीं उतरेंगी।

एक टिप्पणी भेजें