Danish Kaneria on India win: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर अपने दमखम का लोहा मनवाया। ये जीत केवल क्रिकेट मैदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान खिलाड़ियों के विवादित इशारों का भी करारा जवाब भारतीय बल्लेबाजों ने बल्ले से दिया। इन इशारों पर खुद पाकिस्तान के गेंदबाज दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने जवाब दिया है।
गौरतलब है कि सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 21 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। टीम इंडिया ने यह मैच 6 विकेट से जीता था।
पाक खिलाड़ियों के 'विवादित' इशारे
मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा। साहिबजादा फरहान ने इस दौरान सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। लेकिन उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके अर्धशतक के बाद किए गए इशारे की हुई। फरहान ने अपना पचास पूरा करने के बाद बल्ले को AK-47 की तरह तानने का नाटक किया।
इसके अलावा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस की तरफ ‘6-0’ का इशारा दिखाया और फिर गिरते हुए हवाई जहाज की नकल कर डाली। इन हरकतों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने भी इसे शर्मनाक बताया।
कनेरिया ने किया 'ब्रह्मोस' से हमला
दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने फेसबूक लाइव में से कहा, “साहिबजादा फरहान ने AK-47 का इशारा किया, लेकिन गिल और अभिषेक ने बल्ले से ब्रह्मोस दाग दिया। अभिषेक ने तो उसके बाद फ्लाइंग किस देकर असली जवाब दिया। यह कोई साधारण धुलाई नहीं थी, बल्कि महाधुलाई थी।”
Danish Kaneria ने कसा पाकिस्तान पर तंज
दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) यहीं नहीं रुके। उन्होंने पाकिस्तान की पुरानी आदतों पर भी तंज कसा। फखर जमान के आउट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा बहाने बनाता है। मैच के तीसरे ओवर में संजू सैमसन ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर फखर का शानदार कैच लपका था। कनेरिया ने कहा, “अब पाकिस्तान नया बहाना ढूंढेगा और कहेगा कि कैच क्लीन नहीं था, जबकि हकीकत यही है कि आउट बिल्कुल सही था। पाक टीम हमेशा ‘बेनीफिट ऑफ डाउट’ का रोना रोती रहती है।”

एक टिप्पणी भेजें