Yashasvi Jaiswal: एशिया कप 2025 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दलीप ट्रॉफी में ऐसी तूफानी पारी खेली जिसने टीम सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है।
यशस्वी जायसवाल वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में सिर्फ 56 गेंद में फिफ्टी जड़ी है। जायसवाल ने फिफ्टी पूरी करने के लिए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वह 70 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
इंग्लैंड दौरे पर Yashasvi Jaiswal का प्रदर्शन
जायसवाल का बल्ला जून-जुलाई में हुई इंग्लैंड सीरीज में भी जमकर बोला था। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 411 रन बनाए थे। जायसवाल ने टेस्ट टीम में तो अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन, टी20 और वनडे में अब तक ऐसा नहीं हुआ।
एशिया कप 2025 में स्टैंडबाय हैं जायसवाल
23 साल के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एशिया कप के लिए भारत के मुख्य स्क्वाड में नहीं हैं। उनको स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखा गया है। अगर कोई खिलाड़ी मुख्य टीम में से कई चोटिल होता है तो ही जायसवाल को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। जायसवाल के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल भी स्टैंडबाय खिलाड़ियों का हिस्सा हैं।

एक टिप्पणी भेजें