VIDEO: मैनचेस्टर में बुमराह-अंशुल की जोड़ी मचाएगी बवाल! बैजबॉल सूरमाओं पर भारी पड़ सकता है 24 साल का हरियाणवी 'छोरा'

 


Anshul Kamboj and Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 3 मुकाबलों के बाद 1-2 से पिछड़ गई है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले से पहले भारत को कुछ झटके लगे हैं।

भारतीय टीम को आकाश दीप और अर्शदीप के रूप में चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले दो झटके लगे हैं, जिस वजह से अंशुल कंबोज को स्क्वाड में शामिल किया गया है। चौथे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के साथ अंशुल कंबोज डेब्यू करते हुए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इंग्लैंड पर भारी पड़ सकते हैं अंशुल कंबोज

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले हरियाणा से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले अंशुल कंबोज को स्क्वाड में शामिल किया गया है। खबरों के अनुसार, अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को चौथे टेस्ट मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

भारत के अभ्यास सत्र से एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बुमराह के साथ अंशुल की जोड़ी इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए चौथे टेस्ट मुकाबले में काल बन सकती है।

अच्छे फॉर्म में हैं Anshul Kamboj

अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) इस सीरीज से पहले इंग्लैंड में ही थे। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए अंशुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2 मुकाबलों में 5 विकेट चटकाए थे और काफ़ी सटीकता से गेंदबाजी की थी।

उन्होंने इस दौरान एक अर्धशतक भी लगाया था। वे पहले भी डोमेस्टिक क्रिकेट में बल्ले से अपनी छाप छोड़ते आए हैं। उन्होंने 24 फर्स्ट क्लास मैचों की 41 पारियों में 79 विकेट लिए हैं। इस दौरान वे 1 बार 10 विकेट और 2 बार 5 विकेट हॉल कर चुके हैं। इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 25 लिस्ट ए मैचों में 40 विकेट और 30 टी20 मैचों में 34 विकेट लिए हैं।

0/Post a Comment/Comments