Women Cricketers: प्यार एक ऐसी फिलिंग है जो न जात-पात देखती है, न धर्म, न उम्र, न दूरियाँ, न हालात। यह दिल से जुड़ा होता है, और दिल की कोई सरहद नहीं होती। जब सच्चा प्यार होता है, तो इंसान हर मुश्किल, को पार कर लेता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसी महिला क्रिकेटर्स (Women Cricketers) के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने दिल की सुनते हुए लड़कियों से शादी रचाई है और समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अपने जीवनसाथी के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है।
1. मेगन शूट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट (Women Cricketers) टीम की तेज गेंदबाज मेगन शूट का है। उन्होंने मार्च 2019 में अपने पार्टनर जेस हेलिएक से शादी की थी। आपको बता दें, ये दोनों ही खिलाड़ी LGBTQ+ अधिकारों की प्रमुख समर्थक है। इस कपल की एक बेटी भी है।
2 .डैने वैन नीकर्क
इस लिस्ट में दूसरा नाम डैने वैन नीकर्क का है। दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डैने वैन नीकर्क ने वर्ष 2018 में अपनी ही टीम की खिलाड़ी मरिज़ाने कैप से शादी रचाई थी। ये क्रिकेटर्स (Women Cricketers) खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित समलैंगिक जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने अपनी शादी के।समय खूब सुर्खियों बटोरी थी।
3. डेनियल वायट
इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट (Women Cricketers) टीम की स्टार बल्लेबाज डेनियल वायट का है। वायट ने अपनी महिला पार्टनर जॉर्जी हॉज को लंबे समय तक डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली थी। आपको बता दें, डेनियल ने साल 2014 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए विराट कोहली को प्रपोज किया था।
4. हेले जेनसेन
इस लिस्ट में चौथा नाम न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर (Women Cricketers) हेले जेनसेन का है। जिन्होंने दिसंबर 2019 में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर निकोला हैंकॉक से शादी की है। दोनों खिलाड़ी अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन और सपोर्टिव हैं। दोनों खिलाड़ी अक्सर एक-दूसरे के साथ खुशहाल पल सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते है।
5. जोस जोनासन
इस लिस्ट में पांचवा नाम ऑस्ट्रलिया महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज (Women Cricketers) जोस जोनासन का है। आपको बता दें, जोस जोनासान ने साल 2018 में सारा वीयर्न से शादी रचाई थी। जोस ने ऑस्ट्रलिया के लिए खेलते हुए कई सालों तक शानदार प्रदर्शन किया है।

एक टिप्पणी भेजें