Neeraj Chopra Tie The Knot : भारत के लिए ओलंपिक में दो पदक जीत चुके नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरु किया है। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। नीरज चोपड़ा ने एक छोटे से समारोह में शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया। नीरज चोपड़ा की शादी को लेकर मीडिया में कोई चर्चा नहीं थी और उन्होंने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर इसका ऐलान किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। नीरज चोपड़ा ने हिमानी नाम की लड़की से शादी की है।
नीरज चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। मैं हर उस आर्शीवाद के लिए आभारी हूं जिसकी वजह से यह पल हमारे जीवन में आया।"
नीरज चोपड़ा भारत के लिए ओलंपिक में रच चुके हैं इतिहास
नीरज चोपड़ा की अगर बात करें तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद पेरिस ओलंपिक में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई प्रतियोगिताओं में नीरज चोपड़ा ने मेडल अपने नाम किए हैं। नीरज चोपड़ा हरियाणा के रहने वाले हैं और उनके पिता किसान हैं। वहीं नीरज चोपड़ा ने अपने दमदार प्रदर्शन से ओलंपिक में भारत का परचम लहराया।
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा की पत्नी क्या करती हैं और कौन हैं इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। नीरज चोपड़ा ने जब पेरिस ओलंपिक में खिताब जीता था तब उनके शूटर मनु भाकर से शादी की अफवाह जरूर उड़ी थी। उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो मनु भाकर की मां से शर्माते हुए बात कर रहे थे। इसके बाद उनके शादी की अफवाह उड़ी थी।जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। 🙏
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 19, 2025
Grateful for every blessing that brought us to this moment together. Bound by love, happily ever after.
नीरज ♥️ हिमानी pic.twitter.com/OU9RM5w2o8
Post a Comment