अपने बच्चों के साथ इस जगह शिफ्ट होंगे विराट कोहली, संन्यास के बाद परिवार के साथ जीना चाहते हैं सुकून भरे लम्हें


Virat Kohli : अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। काफी समय से दोनों के बारे में ये बात सामने आ रही है थी की दोनों लंदन शिफ्ट होने वाले है। लेकिन अब विराट  और अनुष्का अपने बच्चों के साथ लंदन में नहीं रहेंगे। दरअसल, हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) को चाहने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है।

लंदन नहीं तो कहां रहेंगे Virat Kohli?

दरअसल विराट (Virat Kohli) और अनुष्का दोनों अलीबाग स्थित अपने बंगले को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके घर की खूब तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही इस बंगले में गृह प्रवेश करेंगे। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

विराट (Virat Kohli) और अनुष्का जल्द ही अपने बच्चों वामिका और अकाय कोहली के साथ इस नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही अलीबाग स्थित बंगले में गृह प्रवेश करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दोनों अपने बच्चों के साथ अलीबाग स्थित इस बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

32 करोड़ में खरीदा है कपल ने शानदार घर

कुछ दिनों पहले विराट (Virat Kohli) और अनुष्का अलीबाग स्थित अपने 32 करोड़ के घर की तैयारियां देखने गए थे। आपको बता दें, कुछ समय पहले ही कपल ने यह बंगला खरीदा है, यह उनका हॉलिडे होम है, जहां दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं।

आपको बता दें सिर्फ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ने मुंबई से डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित अलीबाग में अपना हॉलिडे होम बनवाया है।

अलीबाग में रहेंगे दोनों स्टार कपल

पिछले साल फरवरी में अकाय कोहली के जन्म के बाद मीडिया के गलियारों में ऐसी खबरें चलने लगी थीं कि विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो गए हैं। उसके बाद परिवार का ज्यादातर समय यूके में ही बीता। दोनों सिर्फ काम के सिलसिले में ही ट्रैवल करते थे।

हालांकि अब अलीबाग में घर की जानकारी सामने आने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर कपल आखिर कहां रहने वाला है। इस बारे में कहा जा रहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) भारत में रहेंगे और अपने मुंबई वाले घर की जगह अलीबाग में रहेंगे।

शोर-शराबे से दूर रहना चाहते हैं विराट

अलीबाग एक ऐसी जगह है जहां क्रिकेटरों, मशहूर हस्तियों और बिजनेसमैन के आलीशान बंगले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है। रहने के लिहाज से यह अब अमीरों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। ऐसे में यहां घर खरीदना आम आदमी के लिए किसी बड़े सपने के पूरा होने जैसा है।

आपको बता दें अलीबाग मुंबई, नवी मुंबई और पुणे जैसे तेज रफ्तार महानगरों से काफी दूर स्थित है। इसलिए ज्यादातर सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन यहां हॉलिडे होम बनाना पसंद करते हैं।  शायद इसी वजह से विराट (Virat Kohli) और अनुष्का ने भी यही जगह रहने के लिए उपयुक्त मानी है।

0/Post a Comment/Comments