धोनी की वजह से खत्म हुआ था इस खिलाड़ी उभरता करियर? टेस्ट मैच में लिए 10 विकेट फिर भी हो गए बाहर

 


Team India: महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को आईसीसी की सभी ट्रॉफी दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में कई खिलाड़ियों का करियर भी बना है। लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे अनलकी खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस खिलाड़ी ने आखिरी मैच में 10 विकेट लिए फिर भी उसे टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया।

क्यों खत्म हुआ था इस खिलाड़ी का करियर?

हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज विज्ञान ओझा की। प्रज्ञान ओझा ने साल 2008 में भारत के लिए पहला मैच खेला लेकिन साल 2013 में उनके इंटरनेशनल करियर पर ब्रेक लग गया। साल 2013 के एक मैच में प्रज्ञान ओझा ने पहली पारी में पांच विकेट के लिए थे और दूसरी पारी में भी उन्होंने पांच विकेट लिए थे। 10 विकेट लेने के कारण प्रज्ञान ओझा उस टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और उस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फिर उन्हें दोबारा टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।

2020 में लिया था सन्यास

साल 2013 के बाद दोबारा कभी भी प्रज्ञान ओझा को मौका नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए सिर्फ 24 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 113 विकेट लिए थे। प्रज्ञान ओझा भारत के लिए 18 वनडे मैच में 21 विकेट भी लिए। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा ने 6 T20 मैच खेलते हुए भारत के लिए 10 T20 विकेट भी लिए। लेकिन अगर प्रज्ञान ओझा को समय टीम इंडिया के लिए मौके दिए जाते तो वह भारत के दिग्गज स्पिनर बन सकते थे।

0/Post a Comment/Comments