ओलंपिक में भारत के लिए सबसे कम उम्र में मेडल जीतने वाले 8 खिलाड़ी

 


8 Youngest Olympic Medalist For India : क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका है। फैंस अभी तक वर्ल्ड कप में मिली जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के अलावा भी एक और बड़ा इवेंट होने वाला है और भारतीय खेल प्रेमियों को एक बार फिर से सेलिब्रेट करने का मौका मिल सकता है। हम बात कर रहे हैं पेरिस ओलंपिक 2024 की, जिसका आगाज 26 जुलाई से होगा। पेरिस ओलंपिक में इस बार कई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिनसे पदक की उम्मीद रहेगी।

किसी भी खेल में युवा खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम होती है। यंग प्लेयर्स से हर किसी को काफी ज्यादा उम्मीद रहती है। भारत के लिए समय-समय पर कई युवा एथलीट्स ने अपने परफॉर्मेंस से देश का गौरव बढ़ाया है। ओलंपिक्स में भी युवा खिलाड़ियों ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन खिलाड़ियों ने काफी कम उम्र में ही भारत का झंडा दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में बुलंद किया।

हम आपको बताते हैं कि अभी तक भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले 8 सबसे युवा खिलाड़ी कौन-कौन से हैं।

1.पीवी सिंधू

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू हैं। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल 1 महीना और 14 दिन थी। वो ओलंपिक में व्यक्तिगत मेडल जीतने वाली भारत की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।

2.साइना नेहवाल

बैडमिंटन की एक और सुपरस्टार साइना नेहवाल भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने 22 साल 4 महीने और 18 दिन की उम्र में लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था।

3.विजेंदर सिंह

पुरुष मिडिलवेट बॉक्सिंग में विजेंदर सिंह ने 22 साल 9 महीने और 24 दिन की उम्र में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में ये कारनामा किया था।

लिएंडर पेस

लिएंडर पेस ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में मेंस सिंगल्स टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उस वक्त वो 23 साल 1 महीना और 17 दिन के थे।

नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में इतिहास रच दिया था। उन्होंने एथलेटिक्स में पहली बार भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। नीरज चोपड़ा ने 23 साल 7 महीने और 14 दिन की उम्र में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

रवि कुमार दहिया

पुरुषों के 57 किलोग्राम कुश्ती कंपटीशन में रवि कुमार दहिया ने ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीता था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 23 साल 7 महीने और 24 दिन की थी।

लवलीना बोरगोहेन

महिला मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन ने 23 साल 9 महीने और 28 दिन की उम्र में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने यह कारनामा टोक्यो ओलंपिक में किया था।

साक्षी मलिक

साक्षी मलिक ने 23 साल 11 महीने और 14 दिन की उम्र में महिलाओं के 58 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में यह कारनामा किया था।

0/Post a Comment/Comments