‘चीजें हमेशा आपके…..’ मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीने जाने पर रोहित शर्मा ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह डाली बड़ी बात

 


Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले कप्तानी से हटा दिया। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की अगुवाई सौंपी गई है। इतना ही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि रोहित (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने के बारे में आधिकारिक रूप से सूचना भी नहीं दी गई। उन्हें सोशल मीडिया से इस खबर की जानकारी मिली। अब इस पूरे मामले पर पहली बार रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया आई है।

Rohit Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान

दरअसल, गुरुवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयनित भारतीय टीम समेत अलग अलग मामलों पर सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान हिटमैन ने इशारों ही इशारों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीने जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनसे जब टी20 प्रारूप में कप्तान के रूप में वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,

“मैं कप्तान था फिर कप्तान नहीं रहा और फिर कप्तान बना। यह जीवन का हिस्सा है। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होता है। यह एक मजेदार अनुभव रहा है। मैं हमेशा से कप्तान नहीं था और अलग-अलग कप्तानों के अंतर्गत खेला। इसका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है।”

Hardik Pandya की कप्तानी हुई फ्लॉप

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले 2 सीजन में अच्छा नहीं रहा। शायद यही वजह रही कि टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बना दिया। मगर हार्दिक कि अगुवाई में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्हें इस सीजन खेले 10 मैचों में से केवल 3 में जीत मिली, जबकि उन्हें 7 में हार का सामना करना पड़ा। वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं। इतना ही नहीं वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं।

0/Post a Comment/Comments