धोनी के बाद IPL में रोहित शर्मा बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज


 Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिना जाता है। रोहित शर्मा पिछले काफी लंबे समय से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कोलकाता रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में ऐसा करने वाले धोनी के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

250वां IPL मैच खेलेंगे रोहित

पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में एक इतिहास रचने जा रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ आज 18 अप्रैल को रोहित शर्मा का ये आईपीएल में 250वां मुकाबला होने जा रहा है। रोहित शर्मा आईपीएल में 250वां मुकाबला खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने यह आंकड़ा छुआ था महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में 256 T20 मैच खेले हैं। जिसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं विराट कोहली ने 244 T20 मैच आईपीएल में खेले हैं।

रोहित शर्मा का IPL करियर

रोहित शर्मा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 249 T20 मैच खेले हैं। जिसमें रोहित शर्मा ने 6472 रन बनाए हैं। इसके साथ रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी 151 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं जिसमें रोहित शर्मा के बल्ले से 3974 रन निकले हैं। इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान नहीं बनाया है और हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी आईपीएल 2024 में सौंप दी गई है।

0/Post a Comment/Comments