फैंस को मिली बुरी खबर, IPL 2024 के बीच एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का छोड़ेंगे साथ! सामने आई बड़ी अपडेट

 


MS Dhoni : आईपीएल 2024 के शुरू होने के ठीक पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दिया था। जिसके बाद से तेजी से यह अटकले लगी जाने लगी की आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक दिग्गज एमएस धोनी आईपीएल 2024 में अंतिम बार खेलते हुए दिखाई दे सकते है। इसी बीच यह चर्चा चलने लगी है की एमएस धोनी (MS Dhoni) अब आईपीएल 2024 के बीच सीजन में ही सीएसके का साथ छोड़ सकते है।

IPL 2024 से बाहर होंगे MS Dhoni?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देते है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको खूब प्रभावित किया है। मुंबई इंडियंस के विरुद्ध अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने मुंबई के कप्तान हार्दिक को 3 गेंदों में लगातार 3 छक्के लगाकर मैच का पूरा रुख बदल दिया। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने 20 रन से जीत हासिल किया है। हालांकि इस मैच के समाप्त होने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) बस में जाते समय दर्द में दिखाई दिए थे। जिसको देखते हुए सुरेश रैना उनको सहारा देते हुए नजर आए थे।

शानदार प्रदर्शन से फैंस का जीता है दिल

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने बल्ले से जादू दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 37 रनों की बेहतरीन पारी से फैंस का खूब मनोरंजन किया,जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 4 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमएस धोनी (MS Dhoni) मुंबई के खिलाफ मैच के बाद दर्द में नजर आ रहे थे लेकिन सीएसके की ओर से उनके फिटनेस को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

टीम के साथ लखनऊ पहुंचे एमएस धोनी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज 19 अप्रैल को लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच मुकाबला खेला जाना है। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ लखनऊ पहुंचे है,जिसके बाद प्रशंसकों का यह कहना है की शायद एमएस होनी अब पूरी तरह से फिट हो चुके और वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरुद्ध टीम मे चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधटिव करते हुए नजर आएंगे।

0/Post a Comment/Comments