GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL इतिहास में बने 4 सबसे कम टोटल, गुजरात टाइटंस ने बनाई टॉप में जगह


Lowest total against Delhi Capitals in IPL:
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बुधवार, 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से अहमदाबाद में हुआ। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। डीसी के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया और शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस उन टीमों का हिस्सा बन गई, जिन्होंने दिल्ली की टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे कम टोटल बनाया।

इस आर्टिकल में हम आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विरोधी टीमों द्वारा बनाए गए 4 सबसे कम टोटल के बारे बताएंगे

इन टीमों ने बनाये हैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे कम टोटल

4. चेन्नई सुपर किंग्स (110/8) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2012

आईपीएल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पूरे ओवर खेलकर 110/8 का ही स्कोर बना पाई थी। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किसी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे कम टोटल है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के 4 बल्लेबाज रन आउट हुए थे। वहीं, दिल्ली की टीम ने 8 विकेट खोकर जीत हासिल की थी।

3. राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (108) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2017

2017 के सीजन में पुणे में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का बल्लेबाजी प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। इस मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। दिल्ली की ओर से संजू सैमसन ने बल्ले से तूफान मचाते हुए 63 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी। संजू की पारी के दमपर दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। जवाब में पुणे की टीम 17वें ओवर में ढेर हो गई थी और सिर्फ 108 रन ही बना सकी थी।

2. मुंबई इंडियंस (92) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2012

आईपीएल 2012 में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दिल्ली की ओर से फिरकी गेंदबाज शाहबाज नदीम ने सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली के गेंदबाजों के आगे मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 92 का ही स्कोर बना पाई थी।

1. गुजरात टाइटंस (89) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024

गुजरात टाइटंस के नाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली के सामने 17.3 ओवर में सिर्फ 89 रन बनाए। दिल्ली के लिए इस मैच में मुकेश कुमार ने 3 एवं इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

नोट: इस आर्टिकल में हमने केवल उन्हीं मैचों को शामिल किया है, जिनमें किसी भी कारण से ओवरों की संख्या में कटौती नहीं की गई है।

0/Post a Comment/Comments