रिश्ते में सलमान के साढू लगते हैं रोहित शर्मा, ‘खान’ परिवार से हिटमैन का है सालों पुराना नाता

 


Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा कई लोगों के लिए प्रेरणा है। रोहित अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें हिटमैन भी कहा जाता है। रोहित ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की और कपल की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक साधारण परिवार से आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका संबंध बॉलीवुड के खान परिवार से है? चलिए आपको बताते हैं कैसे।

Rohit Sharma का खान परिवार से है रिश्ता

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह और सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के बीच रिश्ता है। सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह और रितिका सजदेह दोनों कजिन हैं। हालांकि, सोहेल और सीमा का रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों ने पिछले साल कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। सीमा ने अपने नाम के पीछे से खान भी हटा लिया है। दोनों के अलग होने के बाद भी रितिका सोहेल और सीमा के बच्चों की मौसी है।

इस वजह से है Rohit Sharma का खान परिवार से कनेक्शन

सीमा सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट के मालिक बंटी सजदेह की सगी बहन हैं। बंटी सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स के सीईओ हैं। कंपनी सानिया मिर्जा, केएल राहुल जैसे सभी फेमस खिलाड़ियों को मैनेज करने के लिए जानी जाती है। इस बीच, सीमा सजदेह एक फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने पहले सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान से शादी की थी। सीमा और सोहेल ने अब तलाक ले लिया है,उनके दो बच्चे हैं।

रितिका का भी खान परिवार से इस वजह से है रिश्ता

वहीं रितिका बंटी का भी कजिन है। बंटी की कंपनी खेल सितारों सहित कई मशहूर हस्तियों को मैनेज करते हैं। रोहित शर्मा भी उन्हीं में एक है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रितिका सजदेह की मुलाकात भी बंटी की इसी कंपनी की वजह से हुई थी। क्योंकि रितिका तब बंटी की कंपनी में ही काम करती थीं। रितिका ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बंटी की कंपनी ज्वॉइन की थी, जहां उनकी पहली मुलाकात रोहित शर्मा से हुई थी। पहली मुलाकात के बाद रोहित और रितिका धीरे-धीरे दोस्त बने। फिर 6 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद रोहित शर्मा ने बेहद खास अंदाज में रितिका को प्रपोज किया। रोहित ने रितिका को क्रिकेट ग्राउंड में प्रपोज किया था।

0/Post a Comment/Comments