ये 3 खूंखार खिलाड़ी, जो टीम इंडिया में करेंगे डेब्यू, IPL 2024 में मचा रहे हैं तहलका

 


IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कई खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं। कोई अपनी गेंदबाज़ी से सबका दिल जीत रहा है तो कोई अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से। इस लीग में ऐसे खिलाड़ी भी खेल रहें है जिन्हें इस सीजन से पहले कोई नहीं जनता था लेकिन अब वह सभी अपने प्रदर्शन के दम पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इन खिलाडियों ने सेलेक्टर्स का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है। अब माना जा रहा है की आईपीएल 2024 में अगर ये सभी खिलाड़ी ऐसे ही जबरदस्त परफॉर्म करते रहे तो इनका टी वर्ल्ड कप 2024 में खेलना पक्का है। चलिए जानते हैं की कौन हैं वो 3 खिलाड़ी जिनको जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल सकता हैं।

1. मयंक यादव

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से खेलने वाले युवा तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव जिन्होंने अपनी गेंद की रफ़्तार से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। इस खलाड़ी के पास लगातार 155 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकने की काबिलियत  है। मयंक ने इस आईपीएल सीजन अबतक कुल 2 मैच ही खेलें है। जिसमें उन्होंने 5.12 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाएं हैं और खास बात तो ये है की इन दोनों ही मैचों में मयंक को प्लेयर ऑफ़ थ मैच के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इसी के साथ लखनऊ का ये गेंदबाज दो प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम करने के बाद आईपीएल (IPL 2024) इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

2. रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलने वाले रियान पराग पिछले कई सालों से ट्रोलिंग का शिकार होते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने सभी आलोचकों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है। पराग ने इस आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपनी पहली पारी में 43 ,दूसरी पारी में 84 वहीं तीसरी पारी में 54 रन बनाए हैं। खास बात ये रही की जब-जब रियान ने अपनी टीम के लिए रन बनाये हैं तब ही राजस्थान की टीम ने विजय हासिल की है।

3. अभिषेक यादव

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी से खूब महफिल लूट रहें है। इस खिलाड़ी ने सभी को टी20 क्रिकेट का असली मतलब भी समझा दिया है। अभिषेक शर्मा में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और उनके गुरू वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह की झलक देखने को मिलती है। अभिषेक शर्मा हैदराबाद के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इन्होंने आईपीएल 2023 (IPL 2024) में हैदराबाद के लिए अबतक कुल 4 मैचों में 217.57 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं।

0/Post a Comment/Comments