टी20 वर्ल्ड कप 2024 से उपकप्तान का हुआ सफाया! धाकड़ ऑलराउंडर ने IPL में कोहराम मचा जमाया अपना सिक्का

 


T20 World Cup 2024 : जून में खेले जाने वाले टी20 विश्व 2024 के लिए जल्द ही सभी टीमें अपने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। इस बीच यह उम्मीद जताई जा रही है की टीम इंडिया के चयनकर्ता अप्रैल महीने के अंत में रोहित शर्मा के कप्तानी में 15 सदस्यी भारतीय टीम के दल का ऐलान कर सकते है। इस बीच कुछ प्रशंसक तथा क्रिकेट विशेषज्ञ यह कहते हुए नजर आ रहे है की आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ खिलाड़ी को भारतीय टीम के दल में जगह मिल सकती है।

T20 World Cup 2024 में इस खिलाड़ी को जगह मिलना तय!

वेस्टइंडीज एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे का चयन किया जा सकता है। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवम दुबे अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने प्रदर्शन से सबको नाराज किया है। जिसके बाद यही कहा जा रहा है की हार्दिक की जगह शिवम दुबे (Shivam Dube) को ही चयनकर्ता टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर सकते है।

आईपीएल 2024 में धूम मचा रहा ये खिलाड़ी

टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) जिन्होंने इस साल के शुरुआत में अफगानिस्तान के विरुद्ध खेली गई 3 टी20 मैचों की शृंखला में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब आईपीएल 2024 में भी लाजवाब प्रदर्शन कर रहे है,उन्होंने इस सीजन 5 मैचों में 44 की औसत से 176 रन बनाए है। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए कहा रहा है की वह टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हो सकते है।

ऐसा रहा है टी20 करियर

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे के आईपीएल 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनके आँकड़े जबरदस्त रहे है। उन्होंने 21 मैचों की 14 पारियों में 39.43 की औसत से 276 रन बनाए है। वहीं गेंदबाजी के औरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए है,शिवम दुबे को तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से फैंस का यह मानना है की शिवम दुबे को टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के स्क्वाड में जगह मिलनी चाहिए।

0/Post a Comment/Comments